Advertisement

ये क्या लोगों ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को समझ लिया New Update

एथनिक अटायर की सबसे खास बात है कि यह खूबसूरती को तरह से बढ़ाता है कि उम्र अपने आप घट जाती है। और, जब बात देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की हो तो एलिगेंस अलग ही लेवल पर होता है। तभी तो, भाई की शादी के बाद जब पीसी और निक को एक साथ एथनिक अटायर में देखा तो लोगों ने इन्हें ही न्यूली वेड कपल समझ लिया।

प्रियंका चोपड़ा, एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो बॉलीवुड से दूर होकर भी सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहती है। सिंगर निक जोनस से शादी के बाद भारत छोड़ चुकी अदाकारा अपने वीरे दी वेडिंग की वजह से मुंबई हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा के प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर बारात तक प्रियंका चोपड़ा ट्रेडिशनल अटायर लाइमलाइट में बना रहा। लेकिन भाई की शादी के बाद जब उन्होंने निक जोनस के साथ एथिनक अटायर में पोज दिए तो लोग गुमराह ही हो गए।

दरअसल 42 साल की हो चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने ट्रेडिशनल अटायर को इतना ग्रेसफुली कैरी किया था कि जब निक जोनस भी भारतीय परिधान में नजर आए। तो लोग कहने लगे कि, ऐसा लग रहा है जैसे इनकी अभी ही शादी हुई हो। वैसे देसी गर्ल का ड्रैसिंग सेंस, एलिगेंस और स्टाइल उन्हें सबसे अलग हटकर दिखाता है। उन्होंने खुद को इस तरह से मैंटेन किया है कि उम्र का अंदाजा लगाना भी लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है।

एथनिक अटायर में निक-पीसी

दरअसल भाई की शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को सिद्धार्थ चोपड़ा के अपार्टमेंट के बाहर स्पोट किया गया। जहां एक ओर शादी की रात ही उनकी भाभी को वेस्टर्न आउटफिट में देखा गया था। दूसरी ओर नमस्ते करने के बाद पैपराजी को पोज देती देसी गर्ल ग्रे कलर के सूट में थीं। निक जोनस ने भी एथनिक अटार में ग्रीन कलर का कुर्ता और वाइट चूड़ीदार पजामा पहना हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा का खूबसूरत सूट

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के एथनिक अटायर में ग्रे कलर का कुर्ता सेट है। उनकी फ्लेयर पैटर्न वाली कुर्ती में 3/4 स्लीव्स और वी स्वीटहार्ट है, ग्रे कलर के धागों से ही थ्रेड वर्क किया गया है। कुर्ती और मैचिंग पैंट की हेमलाइन पर सीक्वेंन एम्बॉयडरी है, जो खूबसूरती को बढ़ा रही है। हसीना ने प्लेन ऑर्गेंजा दुपट्टे को दोनों कंधों पर फैलाते हुए स्टाइल किया है जिसकी वजह से लुक में ग्रेस बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *