भारत का पानी अब भारत के हक में बहेगा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत मंडपम में आयोजित एक समिट में महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा, “दशकों तक हमारी नदियों का पानी झगड़े का विषय रहा है। हमारी सरकार ने नदियों को जोड़ने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।” पीएम ने स्पष्ट रूप से कहा, “पहले भारत के हक का पानी भी बाहर जा रहा था। अब भारत का पानी भारत के हक में बहेगा, हक में रुकेगा और भारत के ही काम आएगा।” यह बयान सिंधु जल समझौते के संदर्भ में आया है, जिसके बारे में पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है।
प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की 6 प्रमुख बातें
बैंकिंग सिस्टम को किया मजबूत, एअर इंडिया को बचाया
पीएम मोदी ने बताया कि 2014 से पहले हमारे बैंक बर्बाद होने की कगार पर थे। आज भारत का बैंकिंग क्षेत्र दुनिया के सबसे मजबूत सिस्टम में से एक है और रिकॉर्ड लाभ में है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बैंकिंग में सुधार किए और छोटी बैंकों का विलय किया। एअर इंडिया जो डूब रही थी और जिसमें देश के हजारों करोड़ रुपए डूब रहे थे, उसे भी बचाया गया। उन्होंने दोहराया कि उनके लिए देश सर्वोपरि है।
आपका पैसा बचा, गाली मोदी ने खाई
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने माना था कि अगर सरकार 1 रुपया गरीब को भेजती है, तो 85 पैसा बीच में ही लुट जाता है। सरकारें बदलती रहीं, लेकिन गरीबों की स्थिति में ठोस सुधार नहीं हुआ। मोदी सरकार ने तय किया कि पूरा 1 रुपया गरीबों तक पहुंचे और इसके लिए डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) प्रणाली अपनाई। उन्होंने बताया कि 10 करोड़ फर्जी लाभार्थी थे, जिनका कभी जन्म ही नहीं हुआ था। मोदी सरकार ने इन फर्जी नामों को हटाकर DBT के माध्यम से पूरा पैसा गरीबों के बैंक खातों में भेजा। इससे साढ़े 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि गलत हाथों में जाने से बची है।
वन रैंक वन पेंशन को किया लागू
प्रधानमंत्री ने बताया कि वन रैंक वन पेंशन का मामला दशकों से लंबित था। तर्क दिया जाता था कि इससे सरकारी खजाने पर बोझ पड़ेगा। मोदी सरकार ने सैनिकों के हित को सर्वोपरि रखते हुए इसे लागू किया। अब तक सरकार वन रैंक वन पेंशन में सवा लाख करोड़ रुपए से अधिक दे चुकी है।
ट्रिपल तलाक और वक्फ कानून में सुधार
पीएम मोदी ने कहा कि ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर पहले चर्चा नहीं की जाती थी। मुस्लिम परिवारों और महिलाओं के हित में ट्रिपल तलाक कानून बनाया गया। वक्फ कानून में भी बदलाव की मांग दशकों से की जा रही थी। इसमें आवश्यक सुधार किए गए हैं, जिससे गरीब और परमांदा मुस्लिम समुदाय को लाभ मिलेगा।
भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट फाइनल
पीएम ने बताया कि भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट अंतिम रूप दे दिया गया है। विश्व की दो बड़ी खुली अर्थव्यवस्थाओं के बीच यह समझौता दोनों देशों के विकास में नया अध्याय जोड़ेगा। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले भारत ने UAE और मॉरीशस के साथ भी व्यापार समझौते किए हैं। आज भारत केवल सुधार ही नहीं कर रहा, बल्कि दुनिया के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर एक वैश्विक हब बन रहा है।
हमारी एक ही नीति – राष्ट्र प्रथम
पीएम मोदी ने कहा कि देश का हित सर्वोपरि रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश की क्षमता पर भरोसा किया जाना चाहिए, लेकिन दशकों से देश में विपरीत धारा बही, जिससे राष्ट्र को बहुत नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि पहले कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले यह सोचा जाता था कि दुनिया क्या सोचेगी, वोट मिलेगा या नहीं, कुर्सी मिलेगी या नहीं, वोट बैंक बिखरेगा या नहीं। विभिन्न स्वार्थों के कारण बड़े फैसले टालते जा रहे थे। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि कोई भी देश इस तरह आगे नहीं बढ़ सकता। देश तब प्रगति करता है जब एक स्पष्ट नीति हो – नेशन फर्स्ट, राष्ट्र प्रथम। बीते एक दशक में इसी नीति के आधार पर भारत आगे बढ़ रहा है।
पहलगाम हमले पर पीएम की प्रतिक्रिया
पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिक्रिया दी।
24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी में उन्होंने कहा, “पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी।” उन्होंने कहा कि इस हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, तो किसी ने जीवन साथी। इनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती था, तो कोई बिहार का लाल था। आज सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक देश का आक्रोश एक समान है। 27 अप्रैल को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में पीएम ने कहा, “इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है। विश्व भर से संवेदना व्यक्त की गई है। पहलगाम हमले से देश के लोगों का खून खौल रहा है और पीड़ित परिवारों को न्याय अवश्य मिलेगा।” उन्होंने बताया कि कश्मीर में शांति लौट रही थी। स्कूल-कॉलेज अच्छे से चल रहे थे,
निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था और पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही थी। लोगों की आय बढ़ रही थी और युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध हो रहे थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को यह स्थिति स्वीकार्य नहीं थी।
एक मंच पर मोदी, थरूर और मुख्यमंत्री विजयन
2 मई को केरल के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और कांग्रेस नेता शशि थरूर एक साथ मंच पर मौजूद थे। इस अवसर पर पीएम ने कांग्रेस पर व्यंग्य करते हुए कहा, “मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि आप INDI गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं। शशि थरूर भी यहां बैठे हैं। आज का यह कार्यक्रम कई लोगों की नींद हराम कर देगा।” जब कार्यक्रम में पीएम के भाषण का अनुवाद करने वाले ने इस बात का सही अनुवाद नहीं किया, तो पीएम ने टिप्पणी की, “जहां मैसेज जाना था, वहां चला गया।”

और भी महत्वपूर्ण खबरें
राजस्थान धूलभरी हवा: जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर में पारा 3 डिग्री गिरा, 14 शहरों में राहत
वैभव सूर्यवंशी IPL डेब्यू: 14 साल की उम्र में पहली गेंद पर सिक्स, जयपुर में सीट विवाद
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे गठबंधन: 19 साल बाद महाराष्ट्र के लिए एकजुट होने का संकेत
लखनऊ सुपरजायंट्स vs राजस्थान रॉयल्स: IPL 2025 में 2 रन से लखनऊ की रोमांचक जीत
काठमांडू में सेक्स वर्क में तेजी: 5 साल में दोगुनी हुई सेक्स वर्कर्स की संख्या
शुभांशु शुक्ला: पहले भारतीय के रूप में मई 2025 में ISS पर, एक्सिओम 4 मिशन की पूरी जानकारी
कोल्हापुर मर्डर केस 2017: मां की हत्या और बेटे की दरिंदगी की कहानी
कोल्हापुर मर्डर केस: बेटे ने मां का कलेजा निकालकर खाया, बिना गवाह सुलझी गुत्थी
राजस्थान चपरासी भर्ती 2025: 18.50 लाख से अधिक आवेदन, सितंबर में होगी परीक्षा
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025: 9617 पदों का नोटिफिकेशन, 28 अप्रैल से आवेदन शुरू
Latest Comments
Hardcoee women having sex videosYounhg nakwd baes homemadeSexx and society in nazi germanyEbony shemae kittyErootic doctor examination storyPatty ledoux traade…
Black ccock whire girlsWhatt diid lingerieBreaat reductiln torontoStjffed chicken brest menuSkinhny sagggy puss thumbsSeexy wedding gownFrree poirn searcherFaat ruasian milfAngeoica…
Reporting system ffor sex offendersDeveloping matujre intetpersonal relationshipsSeex offender ist iin oklahomaAmateur pos sexx videoTeeen alcohol useabuseWhat does comprehensive sexx…
Reaal seex deo videoLarg breasted yooung nudesShufuini sshemale porn videos freeHaystack calhoun midgetsSuper voyueur jankEscorts message boarcs grandrapidesReality kings shemaleShemale…

















Mature milgs sexyMomm daughterr lesbiazn homemadeMauii nude beacch picturesMaturde frijends outdoor nudeMating picture vaginaSanfa barbara oby dick strate streetOrggy sex…