धोनी का रिटायरमेंट: अभी नहीं, शरीर करेगा फैसला
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैंस को बड़ी राहत दी है। धोनी ने साफ कर दिया कि वे अभी IPL से संन्यास नहीं ले रहे हैं। एक पॉडकास्ट में धोनी का रिटायरमेंट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “नहीं, अभी नहीं। मैं अभी भी IPL खेल रहा हूं। मेरे खेलने का फैसला मेरा शरीर करेगा।”
धोनी ने क्या कहा?
इंदौर के यूट्यूबर राज शमानी के पॉडकास्ट में धोनी ने खुलकर बात की। उन्होंने बताया, “मैं हर साल खुद को समय देता हूं। अभी मैं 43 साल का हूं और IPL 2025 के बाद 44 का हो जाऊंगा। इसके बाद मेरे पास 10 महीने होंगे यह देखने के लिए कि मैं आगे खेल सकता हूं या नहीं। लेकिन यह फैसला मेरा शरीर ही बताएगा।” धोनी का यह बयान उनके फैंस के लिए खुशखबरी है।

संन्यास की अटकलों को कोच ने भी नकारा
5 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ मैच के बाद धोनी के संन्यास की खबरें उड़ी थीं। लेकिन CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। फ्लेमिंग ने कहा कि उन्हें धोनी का रिटायरमेंट को लेकर कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने धोनी की फिटनेस पर भी बात की और बताया कि उनके घुटने अब पहले जैसे नहीं रहे, जिसके चलते वे लंबे समय तक बल्लेबाजी नहीं कर पाते।
माता-पिता स्टेडियम में, अटकलें तेज
चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ मैच के दौरान धोनी के माता-पिता, पान सिंह और देवकी देवी, 20 साल बाद पहली बार उनका मैच देखने पहुंचे। आमतौर पर धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा ही स्टेडियम में दिखते हैं। माता-पिता का अचानक आना फैंस के लिए हैरानी भरा था और इससे संन्यास की चर्चा शुरू हो गई। CSK ने इस दौरान धोनी के परिवार की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं।
धोनी का शानदार करियर
धोनी ने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जिताकर उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया। IPL में भी धोनी का जलवा रहा है। वे अब तक 267 मैच खेल चुके हैं और CSK को 5 बार चैंपियन बनाया है। उनकी कप्तानी में टीम ने 133 जीत हासिल की हैं। धोनी ने 5289 रन बनाए और विकेटकीपिंग में 44 स्टंपिंग के साथ 152 कैच भी लिए।
अभी और खेलेंगे माही?
धोनी के इस बयान से साफ है कि वे अभी IPL में बने रहना चाहते हैं। लेकिन उनकी फिटनेस और शरीर का साथ कितना देगा, यह वक्त बताएगा। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनका “कैप्टन कूल” मैदान पर और धमाल मचाएगा।
खबरें और भी हैं…
Mumba ssex picturesHigh deefinition asss videoDirty free panntie picc ornage teenRedhhead hairyy chickTwwo ips asss girlPorrn itll make your dck…
Pamukkale hot air balloon tour Antalya bliss with TravelShop Booking! Booked a family suite in Tekirova – kids loved the…
Copa do Mundo Série A do Campeonato Brasileiro Campeonato Brasileiro Seleção Brasileira Estatísticas Futebol Internacional Jogadores Estrelas
Copa do Mundo Série A do Campeonato Brasileiro Campeonato Brasileiro Seleção Brasileira Estatísticas Futebol Internacional Jogadores Estrelas























Lesian licking pornstarsBrandy c aand brndy m nudePorrn black dickks young chicksVitage nstruments paPlaay free sexys gamesGhetto sexx pornBig annd…