Advertisement

IND vs NZ Highlights: लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट जीता भारत, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में कीवियों को हराया

IND vs NZ Final Match Highlights : भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा।

भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था।

IND vs NZ Match Live : भारत को छठा झटका

भारत को 48वें ओवर में 241 के स्कोर पर छठा झटका लगा। काइल जेमीसन ने हार्दिक पांड्या का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 18 रन बना सके। भारत को अब 15 गेंद में 11 रन की जरूरत है। फिलहाल रवींद्र जडेजा और केएल राहुल क्रीज पर हैं।

IND vs NZ Match Live : भारत को पांचवां झटका

भारत को 203 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। माइकल ब्रेसवेल ने अक्षर पटेल को विलियम ओरुर्के के हाथों कैच कराया। वह 40 गेंद में 29 रन बना सके। फिलहाल केएल राहुल और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। भारत को अब 48 गेंद में 49 रन की जरूरत है।

IND vs NZ Match Live : भारत को चौथा झटका

भारत को 39वें ओवर में 183 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। श्रेयस अय्यर अर्धशतक से चूक गए। वह 62 गेंद में दो चौका और दो छक्के की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस और अक्षर के बीच 61 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल अक्षर और केएल राहुल क्रीज पर हैं।

IND vs NZ Match Live : श्रेयस और अक्षर क्रीज पर

भारत ने 34 ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 159 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अब और 98 रन की जरूरत है। फिलहाल श्रेयस अय्यर 34 रन और अक्षर पटेल 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 35+ रन की साझेदारी हो चुकी है। 

More News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *